बड़ी खबर: वेनू अग्रहरी डिंगरा बनीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बाल अधिकारों की रक्षा के महत्वपूर्ण पद पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर जनपद देहरादून की श्रीमती वेनू अग्रहरी डिंगरा को नामित किया गया है। मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप संख्या 14/1/1/XXI/2026 सीएस दिनांक 13 नवंबर 2026 के अनुसार, आयोग में पहले […]

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बाल अधिकारों की रक्षा के महत्वपूर्ण पद पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर जनपद देहरादून की श्रीमती वेनू अग्रहरी डिंगरा को नामित किया गया है।

मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप संख्या 14/1/1/XXI/2026 सीएस दिनांक 13 नवंबर 2026 के अनुसार, आयोग में पहले नामित अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को समाप्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी पूर्व के आदेश (संख्या 24959/2022 दिनांक 21 फरवरी 2025 और 24 फरवरी 2025) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

एतद्वारा श्रीमती वेनू अग्रहरी डिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में “अध्यक्ष” के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है। उन्हें मंत्रिपरिषद विभाग के पूर्व आदेश के अनुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसका व्यय संबंधित विभाग वहन करेगा। उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में प्रशासनिक विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

यह नियुक्ति बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। श्रीमती डिंगरा देहरादून निवासी हैं और उनके नाम पर यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से आयोग की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: : उत्तराखंड में लाखों गैस कनेक्शन ब्लॉक! देहरादून में एक लाख से ज़्यादा बुकिंग बंद, जानें कैसे मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के...

क्राइम : दिनदिहाड़े धारदार हथियार से युवक की हत्या, कांप उठा जिला अस्पताल

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेनाजनपद उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts