बिग ब्रेकिंग: 24 PCS अधिकारियों के तबादले ; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश के तहत प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और […]

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश के तहत प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और चम्पावत समेत विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला सूची में कई डिप्टी कलेक्टरों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को जिला प्रशासन से हटाकर अन्य विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।  शासन ने सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  1. राजकुमार पाण्डेय – चमोली से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
  2. बृजेश कुमार तिवारी – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर टिहरी।
  3. अभय प्रताप सिंह – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
  4. शिखा जोशी – उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  5. अर्पणा ढौंडियाल – डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल।
  6. अजयवीर सिंह – अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी।
  7. तुषार सैनी – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  8. मनीष बिष्ट – डिप्टी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, ऊधमसिंह नगर से निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय।
  9. देवानंद – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल।
  10. गौरव पाण्डेय – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  11. कुमकुम जोशी – देहरादून से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  12. रेखा कोहली – नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  13. मुकेश चन्द्र रमौला – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
  14. अमृता शर्मा – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  15. नवाजिश खलीक – नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।
  16. शालिनी मौर्य – पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  17. चन्द्रशेखर – चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।
  18. मंजू राजपूत – टिहरी से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  19. अबरार अहमद – चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।
  20. सुनील कुमार – अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग।
  21. नीतू डागर – चम्पावत से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  22. संजय कुमार – अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  23. रेखा – पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  24. कृष्णा त्रिपाठी – रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर चमोली।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तबादले

शासनादेश में सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पद और विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक आख्या और प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती बदली गई है। अब संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के तहत अपने-अपने कार्यभार संभालने होंगे।

Also Read This

हादसा : मसूरी में गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर;मची चीख-पुकार

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के नजदीक पर्यटकों से भरा...

हादसा : यहां पलटी 13 पर्यटकों से भरी मिनी बस; मची चीख-पुकार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts