ब्रेकिंग: सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति।152 वोटों के दर्ज की जीत

सितंबर 2025। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) देश के नए उपराष्ट्रपति (Vice President of India) निर्वाचित हो गए हैं। आज संपन्न हुए चुनाव में राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA Alliance) के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) को 300 वोट हासिल हुए। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से यह […]

सितंबर 2025। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) देश के नए उपराष्ट्रपति (Vice President of India) निर्वाचित हो गए हैं।

आज संपन्न हुए चुनाव में राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA Alliance) के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) को 300 वोट हासिल हुए। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की।

भारी मतदान और तेज गिनती

  • उपराष्ट्रपति चुनाव में 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • मतदान शाम 5 बजे तक चला, जिसके बाद 6 बजे से मतगणना शुरू हुई।
  • देर शाम आए नतीजों में एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 452 वोट और विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी को 300 वोट मिले।
  • कुल 767 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध घोषित किए गए।

कांग्रेस का दावा और सहयोगी दलों का रुख

कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था। वहीं, बीआरएस (BRS) और बीजेडी (BJD) ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

राज्यसभा में बीआरएस के 4 सांसद और बीजेडी के 7 सांसद हैं। इसके अलावा, अकाली दल के सांसद ने पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के चलते मतदान में भाग नहीं लिया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts