वीडियो : डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कोतवाल को हड़काया : “पैसे लेते हो इससे ! पैसा बंधा हुआ है !!

अनुज नेगी देहरादून मे डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने आज कोरोनावायरस को लेकर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साथ में चल रहे कोतवाल को जमकर हड़काया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/kskG7ewJtYY   देहरादून के एसएसपी और डीआईजी के पद पर तैनात अरुण मोहन जोशी ने दुकानों पर बोर्ड लगाने के आदेश दिए थे। एक दुकान […]

अनुज नेगी

देहरादून मे डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने आज कोरोनावायरस को लेकर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साथ में चल रहे कोतवाल को जमकर हड़काया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/kskG7ewJtYY

 

देहरादून के एसएसपी और डीआईजी के पद पर तैनात अरुण मोहन जोशी ने दुकानों पर बोर्ड लगाने के आदेश दिए थे।

एक दुकान पर बोर्ड न दिखने और सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने के लिए बनाए जाने वाले गोले न देखकर साथ में चल रहे कोतवाल की तरफ देख कर बिखर पड़े और कहा,-” न बोर्ड है,  न गोले हैं और दुकान खुली हुई है। आखिर तुम लोग कर क्या रहे हो ? पैसे बंधे हुए हैं ? पैसे लेते हो क्या इससे ?”

कोतवाल और सीओ आदि दूसरे अधिकारी चुपचाप सर नीचा करके सुनते रहे। इसके बाद अरुण मोहन जोशी ने दूसरी अधिकारी को संज्ञान लेने का निर्देश दिया और दूसरे निरीक्षण पर आगे बढ़ गए

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts