वीडियो: शहीद के घरवालों को सम्मानित करने पहुंचे विधायक पर युवक ने लगाई सवालों की झड़ी, उड़ाए होश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा एक शहीद के घरवालों को सम्मानित करने और विकास की बात करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक नवयुवक ने विधायक से जमीनी सवाल कर उनके रंग उड़ा दिए । युवक ने विधायक से आम जरूरतों के अलावा विकास के कार्यों पर सवाल कर दिए । https://youtu.be/b30FLWsOW0U […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा एक शहीद के घरवालों को सम्मानित करने और विकास की बात करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक नवयुवक ने विधायक से जमीनी सवाल कर उनके रंग उड़ा दिए ।

युवक ने विधायक से आम जरूरतों के अलावा विकास के कार्यों पर सवाल कर दिए ।

https://youtu.be/b30FLWsOW0U

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा दूरस्त लोका गांव में शहीद परिवार को सम्मानित करने पहुंचे ।

विधायक सौरभ बहुगुणा की सभा शुरू होते ही समस्याएं गिनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। सभा में मौजूद एक युवक ने विधायक पर विकास संबंधी अपने सवालों की झड़ी लगा दी।

युवक ने विधायक से गांव की रोड़, शोचलयों , स्ट्रीट लाइट और पेयजल के अलावा भी विकास के लिए दूसरी जरूरी चीजों की अवयश्यकता  होने की बात कही ।

युवक के सवालों के बाद ग्रामीणों ने विधायक की सभा के दौरान खूब हंगामा किया । युवक ने अपने साथ अन्य ग्रामीण युवाओं की शादी नहीं होने के लिए भी विधायक सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार ठहराया ।

उन्होंने कहा कि अविकसित गांव होने के कारण लोग यहां से रिश्ता नहीं जोड़ना चाहते हैं । ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गयी । इसका वीडियो अब खूब जोरों से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हम अपने गांव का विकास चाहते थे लेकिन विधायक सौरभ बहुगुणा ने आज तक हमारा कोई विकास नहीं किया है । हम झोपड़ियों में रहते थे और आज भी झोपड़ी में ही रह रहे हैं ।

वायरल वीडियो में बोल रहे युवक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हमारे गांव में किसी भी तरह का कोई भी विकास नहीं किया गया है, ना ही किसी को पक्के मकान दिए गए हैं और ना ही किसी को सड़क दी गई हैं ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts