मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता पर भड़के विधायक दुर्गेश्वर लाल। घटिया सामग्री हटाने के दिए निर्देश

मोरी मई 2025 नीरज उत्तराखंडी।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकास खण्ड के धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों पर ठेकेदार के द्वारा की जा रही है अनियमितता एवं लीपापोती पर भड़के विधायक दुर्गेश लाल। कार्य में सुधार लाने की दी नसीहत।शिकायत मिलने पर किया विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण। 101f20c7-aead-437b-88a5-4f008f0f62f5 […]

मोरी मई 2025 नीरज उत्तराखंडी।नीरज उत्तराखंडी 

मोरी विकास खण्ड के धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों पर ठेकेदार के द्वारा की जा रही है अनियमितता एवं लीपापोती पर भड़के विधायक दुर्गेश लाल।
कार्य में सुधार लाने की दी नसीहत।शिकायत मिलने पर किया विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण।

101f20c7-aead-437b-88a5-4f008f0f62f5

बीते सोमवार को विकास खण्ड मोरी के फतेह पर्वत में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 9 करोड़ 74 लाख की लागत से स्वीकृत निर्माणाधीन धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में अनियमितता एवं लीपापोती की ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत मिलने पर कार्य का विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया ।

विधायक ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने को सम्बन्धित PMGSY अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
करोड़ों रुपए का बजट सरकार बार बार नहीं दे सकती इसलिए कार्य मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता युक्त हो यही हमारा ध्येय है।
मोटर मार्ग की लम्बाई 8.900 किलो मीटर है जिसका प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवीनीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है , ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता एवं लीपापोती की शिकायत की थी जो पत्थर बिछाया जा रहा है वह बालू वाला पत्थर है रोलर चलने के बाद वह टूटकर चकनाचूर हो जाता है। अगर एसे पत्थर पर डामरीकरण किया गया तो रोड़ 2 महिने के बाद उखड़ जाएगी ।
इस दौरान पीएमजीएसवाई निर्माण खण्ड पुरोला के प्रभारी अधिशासी अभियंता योगेन्द्र कुमार मण्डल अध्यक्ष सांकरी राजीव कुंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts