जल संरक्षण के लिए कला के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने पर विजयलक्ष्मी जगूड़ी को मिला ‘शिक्षक रत्न सम्मान 2026’

देहरादून। महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, विकासखंड रायपुर की सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी जगूड़ी को ‘शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद श्री नरेश […]

देहरादून। महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, विकासखंड रायपुर की सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी जगूड़ी को ‘शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, एमकेपी की प्राचार्य प्रो. ममता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विजयलक्ष्मी जगूड़ी वर्तमान में जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की सहायक अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह लंबे समय से कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा पोस्टर, चित्रांकन एवं अन्य कलात्मक माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

उनकी कला प्रतिभा को विभिन्न स्तरों पर भी पहचान मिली है। वर्ष 2020-21 एवं 2022 में उन्होंने कला प्रतिभा पोस्टर एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं में जनपद एवं विकासखंड स्तर पर स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजयलक्ष्मी जगूड़ी ने कला को केवल शिक्षण तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए महाराणा प्रताप विचार मंच द्वारा उन्हें शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read This

जॉब अपडेट : 3,500 पदों पर भर्ती, जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक की ओर...

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts