हादसा: कार-बाइक की भीषण टक्कर । दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की मौत

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत […]

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टक्कर के बाद धू-धू कर जले दोनों वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों घायल युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फरार कार चालक की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सीएनजी कार होने से आग लगने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सीएनजी सिस्टम माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

अलर्ट : दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतवानी । पढ़िए खबर, रहिए सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई के लिए राज्य के कई...

सावधान : देहरादून में उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे 7 लोग । SDRF ने किया रेस्क्यू 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित संतला...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts