वायरल वीडियो : बीजेपी नेता ने कोतवाल को कहा रिश्वतखोर। कोतवाल ने पीटा।

हरिद्वार।  बीजेपी नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें कोतवाली पहुंचे बीजेपी नेताओं को सत्ता की हनक दिखाना भारी पड़ गया । जानिए मामला : दरअसल, ठगी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने के लिए बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मंगलौर कोतवाली में पहुंचे । बीजेपी […]

हरिद्वार। 

बीजेपी नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें कोतवाली पहुंचे बीजेपी नेताओं को सत्ता की हनक दिखाना भारी पड़ गया ।

जानिए मामला :

दरअसल, ठगी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने के लिए बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मंगलौर कोतवाली में पहुंचे ।

बीजेपी के नेता आराम से बैठ कर कोतवाल से बातचीत कर रहे थे तभी किसी कार्यकर्ता ने कोतवाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया, जिसके कारण कोतवाल भड़क गए।

पहले कोतवाल ने गंदी-गंदी मां बहन की गाली देना शुरू की, उसके बाद वहां मौजूद नेताओं ने किसी तरह कार्यकर्ता को शांत कर कोतवाल के केविन से बाहर निकाला। जाते जाते कार्यकर्ता फिर कोतवाल पर आरोप लगाते हुए वहां से निकल गया।

अब कोतवाल ने भी अपना आपा खो दिया और बाहर आकर बीजेपी कार्यकर्ता पर जमकर लाठियां बरसा दी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts