वायरल वीडियो:बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने रानीखेत में शादी समारोह में लगाए ठुमके

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों उत्तराखंड के रानीखेत में अपने ससुराल पक्ष की शादी समारोह में पहुंचे हैं, जहां संजय ने कुमाउनी परिधान में नाच रही महिलाओं के साथ ठुमके लगाए । संजय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । संजय मिश्रा के नाचने के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों उत्तराखंड के रानीखेत में अपने ससुराल पक्ष की शादी समारोह में पहुंचे हैं, जहां संजय ने कुमाउनी परिधान में नाच रही महिलाओं के साथ ठुमके लगाए । संजय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

संजय मिश्रा के नाचने के दो वीडियो सामने आए हैं । पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में ससुराल से लौटे संजय ने रानीखेत के एक शादी समारोह में शिरकत की ।

अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों के वहां शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे संजय ने जोशों खरोश के साथ शादी को इंजॉय किया ।

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से अच्छी पहचान बनाने वाले संजय उत्तराखंड से अत्यधिक प्रेम करते हैं और अक्सर यहां पहुंच जाते हैं ।

शादी समारोह में बज रहे कुमाउनी संस्कृति और भाषा के गानों के साथ संजय ने अपने कदमताल मिलाए हैं । ये वीडियो 30 मई को बनाया गया है, वायरल वीडियो को कई लोगों ने शेयर और लाइक किया है ।

देखें वीडियो –

https://youtu.be/X122atBtHa8

 

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts