महिला से दुष्कर्म का वीडियो वाइरल। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

महिला से दुष्कर्म का वीडियो वाइरल। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर – बच्चे को मारने की धमकी देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म – फोन न उठाने पर सनकी आरोपी ने वायरल किया वीडियो रिपोर्ट- सूरज लडवाल चम्पावत। जिले के पाटी ब्लॉक अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने […]

महिला से दुष्कर्म का वीडियो वाइरल। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

– बच्चे को मारने की धमकी देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
– फोन न उठाने पर सनकी आरोपी ने वायरल किया वीडियो

रिपोर्ट- सूरज लडवाल
चम्पावत। जिले के पाटी ब्लॉक अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने थाना पाटी में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी अन्यत्र प्राइवेट जॉब करने की वजह से अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लेकिन पुलिस मुस्तैद हो चुकी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कमर कस चुकी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पति घर से बाहर प्राइवेट नौकरी करता है और इधर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

महिला का आरोप है कि, उसके पड़ोसी ने दो साल पूर्व डेढ़ वर्षीय बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक आरोपी उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसने उसका वीडियो भी बनाया और अश्लील तस्वीरें भी खींची और तस्वीरों व वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। जिसके बाद अब लगने लगा है कि, अब पहाड़ों में भी दरंदिगी की हदें पार होने लगी हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए राज्य से बाहर जाकर प्राइवेट नौकरी करने का अर्थ परिवार को खतरे में रखना हो गया है। महिला की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद आरोपी अक्सर महिला से फोन पर बात करने लगा।

महिला ने जब उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो सनकी आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। इससे पीड़िता के परिवार में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच कोतवाल धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। कोतवाल के मुताबिक पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी बाहर प्राइवेट नौकरी करता है, उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts