ब्रेकिंग- बागेश्वर में पहाड़ दरकने का खौफनाक विडियो आया सामने। आप भी देखिए

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार।  कल रात्रि से हो रही तेज बारिश के चलते बागेश्वर में आज आरे के काभड़ी में पहाड़ टूटा, जिससे कपकोट-बागेश्वर की राह रुक गई। सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया।  टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार। 

कल रात्रि से हो रही तेज बारिश के चलते बागेश्वर में आज आरे के काभड़ी में पहाड़ टूटा, जिससे कपकोट-बागेश्वर की राह रुक गई। सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। 

टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम मौके पर रवाना। 

भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह आरे के काभड़ी से भूस्खलन का हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है।लगातार बारिश के बाद यहां पहाड़ी सुबह 6:30 बजे दरकने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पूरा पहाड़ खिसककर नीचे आ गया। भारी भूस्खलन का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। वहां सामने की तरफ गांव में मौजूद बहुत से लोग इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए। 

इस दौरान वहां सड़क पर किसी तरह का आवागमन न होने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में जगह-जगह पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की खबरें देखने को मिल रही हैं। यहां आए दिन कोई न कोई भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है। वही बागेश्वर में 54, गरुड़ में 40, कपकोट में 60 एमएम बारिश दर्ज की गयी। 

दरअसल, काभड़ी के पास इसी जगह पर पहले भी कई बार यहां से पत्थर गिरते रहते हैं। बताया गया है कि जिस समय इस पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय सड़क पर कोई भी मौजूद नहीं था। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts