बिग ब्रेकिंग : रिश्वत लेते कर्मचारी नेता और दो दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून आरटीओ में विजिलेंस ने छापा मारकर आरटीओ के मुख्य सहायक तथा कर्मचारी नेता यशवीर बिष्ट समेत दो दलालों को गिरफ्तार कर दिया।
 आरटीओ मे एक दलाल मोनू को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा पड़ने की सूचना ऑफिस के कर्मचारियों ने अपने जिलाध्यक्ष यशवीर बिष्ट को दी तो वह भी ऑफिस पहुंच गए। दरअसल मोनू नाम का दलाल यशवीर बिष्ट की गैरमौजूदगी में उनकी सीट के पास खड़ा होकर रिश्वत ले रहा था।
जैसे ही सूचना पर यशवीर बिष्ट वहां पहुंचे विजिलेंस टीम ने उनको भी गिरफ्तार कर दिया।
 अभी भी आरटीओ ऑफिस में विजिलेंस टीम की कार्यवाही जारी है।
 इन्होंने ट्रैक्टर ट्रांसफर करवाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेते हुए दलाल 6000 की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हो गया।
 विजिलेंस की रेड में खुलासा हुआ कि आरटीओ ऑफिस को कर्मचारी नहीं दलाल चला रहे थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts