व्यापार मण्डल चुनाव में कवि जोशी अध्यक्ष, हेम चंद्र जोशी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव व राहुल साह सह सचिव पद पर रहे विजयी

  रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार  नगर व्यापार मण्डल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। जिसमें अध्यक्ष पद पर कवि जोशी 443 व सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया 297 मतों से जीत दर्ज की है। जबकि उपाध्यक्ष पर हेमू जोशी 85 व सहसचिव पद पर राहुल साह ने 186 मतों विजयश्री प्राप्त की।        नगर व्यापार […]

 

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

नगर व्यापार मण्डल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। जिसमें अध्यक्ष पद पर कवि जोशी 443 व सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया 297 मतों से जीत दर्ज की है। जबकि उपाध्यक्ष पर हेमू जोशी 85 व सहसचिव पद पर राहुल साह ने 186 मतों विजयश्री प्राप्त की।

       नगर व्यापार मंडल चुनाव चुनावअधिकारी राजेन्द्र परिहार व प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुई। कुल पंजीकृत 1463 व्यापारियों में से 1257 व्यापारियों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु कवि जोशी ने 688 मत प्राप्त किये जबकि दयाल पांडे 66,दीपक जोशी 245 देवेंद्र अधिकारी 95 व राजेन्द्र उपाध्याय 150 को मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर  हेमू जोशी515 गिरीश बिष्ट430 जगदीश चन्द्र पाठक202 राजेन्द्र लाल साह 99को मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया  567,भूपेंद्र जोशी 261राजेन्द्र ओली 270 राजेन्द्र सिंह141 को मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर मंटू भरड़ा 528 राहुल साह 714 को मत प्राप्त हुए।

चुनाव अधिकारी राजेन्द्र परिहार ने विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। तथा उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, एडवोकेट दिग्विजय जनोटी,अनिल कार्की, देवेंद्र गोस्वामी, मनीष पांडे, संजय रावल,  नवीन लाल साह, पंकज पांडेय, संतोष तिवारी, सुनील वर्मा, गोविन्द लाल साह, रमेश भंडारी, सुनील दोसाद, प्रमोद मेहता,आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक तहसीलदार दीपिका आर्या, कोतवाल जगदीश ढकरियाल उपस्थित थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts