देखें सड़क में भागते एक अनोखे पोक्युपाइन के जोड़े का सुंदर वीडियो !

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क में भागते एक सौल(पोक्युपाइन)के जोड़े का सुंदर वीडियो बना है । कर्फ्यू के कारण जगह जगह जानवर सड़कों पर देखे जा रहे हैं । नैनीताल में राजभवन मोटर मार्ग में एक जीप के आगे आगे दौड़ता एक सौल का जोड़ा कैमरे में कैद हुए है ।बताया जा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क में भागते एक सौल(पोक्युपाइन)के जोड़े का सुंदर वीडियो बना है । कर्फ्यू के कारण जगह जगह जानवर सड़कों पर देखे जा रहे हैं ।

नैनीताल में राजभवन मोटर मार्ग में एक जीप के आगे आगे दौड़ता एक सौल का जोड़ा कैमरे में कैद हुए है ।बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नैनीताल पुलिस का वाहन अपनी गश्त पर था । अचानक मार्ग में आकर्षक सौल का एक जोड़ा आ गया । बेहद सुंदर इस वन्यजीव की मस्त चाल ने गाड़ी में सवार लोगों को आकर्षित कर दिया और किसी ने उसका वीडियो बना दिया ।

गाड़ी की लाइट और साइरन सुनकर सौल के जोड़े ने सड़क के बीचोंबीच दौड़ लगा दी । काफी दूर तक सड़क में भागने के बाद सौल सड़क से रेलिंग पार करते हुए जंगल की तरफ निकल गया । किसी भी खतरे को भांपते हुए अपने जहरीले कांटे फैंकने वाले सौल के जोड़े ने किसी भी तरह से वार नहीं किया । डी.एस.बी.कॉलेज मार्ग में इनदिनों रात को सुनसान हो जाता है और गुलदार, घुरड़, कांकड़, भालू, उल्लू, सौल आदि जानवर देखने को मिल जाते हैं ।

 

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts