LIVE VIDEO: देखते ही देखते टूट पड़ा बर्फ का पहाड़, चीख उठे पर्वतारोही! ऐसे बची 19 जिंदगियां

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से एक बेहद रोमांचक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बागेश्वर जिले के दुर्गम ट्रेल्स पास (5,312 मीटर) अभियान के दौरान 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल अचानक आए भीषण एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल बर्फीला पहाड़ तेज रफ्तार से पर्वतारोहियों के बेहद करीब से गुजरता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि पर्वतारोहण दल ने हाल ही में ट्रेल्स पास फतह किया था और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीम के कुछ सदस्य नीचे उतर रहे थे, तभी ऊपर मौजूद सदस्यों ने अचानक उनकी ओर तेजी से बढ़ते हिमस्खलन को देखा और तत्काल चेतावनी दी।

कुछ सेकेंड की देरी पड़ सकती थी भारी

अभियान के लीडर दिनेश सिंह दानू ने बताया कि टीम ने पिछले 10 दिनों में बर्फीले तूफान, गहरी हिम दरारों और भारी बर्फबारी जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए ट्रेल्स पास अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया था।

उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन तेज धूप के कारण बर्फ पिघलने लगी, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया। जैसे ही टीम अंतिम खड़ी ढलान पार कर रही थी, नीचे मौजूद सपोर्ट टीम ने अचानक एवलांच की चेतावनी दी।

चेतावनी मिलते ही सभी पर्वतारोही तेजी से सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कुछ ही क्षण बाद भारी मात्रा में बर्फ का विशाल हिस्सा पहाड़ से टूटकर नीचे आया और टीम के बेहद करीब से गुजर गया।

LIVE VIDEO में कैद हुआ खौफनाक दृश्य

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह बर्फ का विशाल गुबार और हिमखंड तेज गति से नीचे की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि पर्वतारोही जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

अभियान लीडर के मुताबिक, यदि टीम ने महज 5 सेकेंड की भी देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पर्वतारोहण दल की सूझबूझ, अनुभव और त्वरित निर्णय के चलते सभी 19 सदस्य सुरक्षित बच गए। एवलांच गुजरने के बाद टीम ने अपना अभियान जारी रखा और नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए सुरक्षित रूप से मुनस्यारी पहुंच गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बढ़ने और ग्लेशियर क्षेत्रों में तापमान में बदलाव के कारण हिमालयी इलाकों में एवलांच की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग करने वाले दलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

फिलहाल, ट्रेल्स पास अभियान का यह वीडियो हिमालय में प्रकृति की भयावह ताकत और पर्वतारोहियों के साहस दोनों की मिसाल बन गया है।

सम्बंधित खबरें:

हादसा(ब्रेकिंग): ब्रेक फेल होते ही खाई की ओर बढ़ी बस। हलक में अटकी 32 तीर्थयात्रियों की जान

Dehradun Fire News: देहरादून पलटन बाजार में साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग। लाखों का सामान राख

बड़ी खबर: उपनल कर्मियों के इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, जानिए मामला 

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts