बंदूण में फिर गहराया पानी का विवाद, पुलिस ने भांजी महिलाओं पर लाठियां

बंदूण में फिर गहराया पानी का विवाद, पुलिस ने भांजी महिलाओं पर लाठियां सतपुली। जयहरीखाल प्रखंड के ग्राम बंदूण में निर्माणाधीन वड्डा-ग्वीलाणी-ताडकेश्वर मोटर मार्ग से बंदूण गांव के पेयजल श्रोत के संभावित खतरे के विवाद का जिन्न एकबार फिर बोतल से बाहर आ गया है। मंगलवार को सड़क निर्माण एजेंसी पर पूर्व में दोनों पक्षों […]

बंदूण में फिर गहराया पानी का विवाद, पुलिस ने भांजी महिलाओं पर लाठियां

सतपुली। जयहरीखाल प्रखंड के ग्राम बंदूण में निर्माणाधीन वड्डा-ग्वीलाणी-ताडकेश्वर मोटर मार्ग से बंदूण गांव के पेयजल श्रोत के संभावित खतरे के विवाद का जिन्न एकबार फिर बोतल से बाहर आ गया है। मंगलवार को सड़क निर्माण एजेंसी पर पूर्व में दोनों पक्षों के मध्य हुए समझौते के उलंघन का आरोप लगाते हुए विरोध कर रही 8 महिलाओं समेत 11 लोगों को एसडीएम सतपुली के नेतृत्व में पहुंचे।

राजस्व कर्मियों और पुलिस बल ने हिरासत में ले लिया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर बंदूण के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील गेट के आगे जमा हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन की इस कार्यवाही को एकतरफा बताते हुए कड़ा रोष जताया। कहा कि पीएमजीएसवाई पूर्व में ग्रामीणों के साथ हुए समझौते से मुकर रहा है, और सड़क कटान के मलबे को पेयजल स्रोत के निकट ही डाला जा रहा है। जिससे 500 से अधिक परिवारों के पेयजल स्रोत के लुप्त या दूषित होने का खतरा है।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts