जल जीवन मिशन बन रहा गांव में झगड़े की जड़, ठेकेदार अपनी मर्जी से बिछा रहा है पाइप लाइन

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर 1 रुपये में पानी  कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन ये मिशन आजकल गांव में झगड़े करवा रहा है| आखिर क्या कमी है ,कनेक्शन देने में क्यों गांव में फेल हो रही है योजना, ये आपको हम बता रहे है|  हम बात […]

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर 1 रुपये में पानी  कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन ये मिशन आजकल गांव में झगड़े करवा रहा है| आखिर क्या कमी है ,कनेक्शन देने में क्यों गांव में फेल हो रही है योजना, ये आपको हम बता रहे है| 

हम बात कर रहे है आजकल तेजी से से चल रहे जल जीवन मिशन की तहसील सतपुली के अंतर्गत ग्राम भेगलाषी में विगत 1 माह पहले हर घर में पानी का कनेक्शन दिया गया था| जो आज गाँव वासियों के सिर दर्द बन गया है| 

कारण है कि, 10 परिवारों को एक दिन पानी दिया जा रहा है और 2 परिवारों को एक दिन, क्योंकि जब पानी खुल रहा है तो सबके घर में एक साथ नही आ पा रहा है|  जिसके कारण ठेकेदार द्वारा 10 परिवारों ओर दो परिवारों के मेन जगह पर कंट्रोल वाल लगा दिया गया है, जिससे एक दिन एक तरफ दूसरे दिन दूसरी तरफ , यही कारण है कि, रोज गांव में झगड़ा हो रहा है|  

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार द्वारा गांव में पहली बिछी पाइप लाइन को भी उखाड़ दिया गया है|  उसकी जगह पर नई लाइन फिट कर दी गई है, ओर पुराने पाइप कहा लगे हैं ये ठेकेदार ही जाने, कई जगह पर पुराने पाइप ही लग गए है|  

विगत 10 दिनों से ग्राम कांडामल्ला में भी पाइप लाइन बिछ रही है, ये भी मानकों के विपरीत है|  यहाँ पर ठेकेदार द्वारा हाफ इंच में ही पूरे गांव में कनेक्शन बिछा दिए गए है|  जहां पर एल लगना चाहिए, वहा पर ठेकेदार ने पाइप को एल बना दिया मोड़कर |  

ग्राम पठखोली यहाँ पर भी गांव में कनेक्शन दे दिए गए है, जहाँ भी पानी सही से सभी पर नहीं आ रहा है|  

दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि, तमाम लाइन ओपन बिछ रखी है यदि किसी जगह पर दबाया है तो वो भी 2 ,3  इंच नीचे लगा दिया गया है|  ऐसे ही मेन लाइन पुंडीर गांव में भी बिछी है|  

ग्राम प्रधान कांडा मल्ला सुरेश चंद्र जी का कहना है कि, इस लाइन के बारे में उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया,लेकिन उनकी ओर से संतुष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है|  

जब भी कोई नई योजना बनती है तो मौके पर इंजीनियर मैप बनाता है, तभी उसका इस्टीमेट बनता है लेकिन यहाँ सभी गांव में ठेकेदार अपनी मर्जी से कार्य कर रहे है, जो आगे जाकर सफल नहीं होगा |

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts