भाजपा पूर्व अध्यक्ष के विवादित बोल : हम दस सीएम बनाएं या एक , इससे जनता को कोई मतलब नही।

उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली हैं ।

शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए वहा पहुंचे मंत्री बंशीधर भगत ने एक विवादित बयान दे दिया,जिससे भाजपा की किरकिरी होना तो तय था ।

दअसल,बंशीधर भगत से मिडिया ने मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सवाल किया तो बंशीधर भगत ने दो टूक शब्दों में कह डाला “कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं दो बनाएं या एक बनाएं इससे जनता को कोई मतलब नहीं”!

“यह पार्टी के अंदर का मसला है इससे आम जनता को कोई मतलब नहीं है, आम जनता को काम चाहिए और स्वराज चाहिए”!

https://youtu.be/hUfVuRyrev4

ये पहली बार नहीं हैं जब भगत ने कोई विवादित टिपण्णी की हैं अपने इसी बड़बोलेपन के कारण वो सुर्खियों में रहते हैं और भाजपा की फजीयत कराने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं  ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts