ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ, वन विकास निगम के कार्यों में आएगी तेजी : हरक

रिपोर्ट(अनुज नेगी): कोटद्वार।  पौड़ी के कोटद्वार के पनियाली वन विकास निगम डिपो में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्य में तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पोर्टल बनने से लोगों को सहूलियत होगी। वन मंत्री डॉ. […]

रिपोर्ट(अनुज नेगी):

कोटद्वार। 

पौड़ी के कोटद्वार के पनियाली वन विकास निगम डिपो में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्य में तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पोर्टल बनने से लोगों को सहूलियत होगी।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और ऑनलाइन माध्यम से लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही कार्य में तेजी और पारदर्शिता लाने और समय की बचत के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग बहुत जरूरी है।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि वन विकास निगम कोटद्वार डिपो में ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। पोर्टल के शुभारंभ के बाद लोगों को अच्छी लकड़ी घर बैठे मिलेगी। लोगों को वन विकास निगम के कार्यालय के चक्कर अब नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं, लोगों का समय और धन दोनों बचेगा।

Also Read This

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

Related Posts