नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, बढ़ी ठंड। व्यवसायी कर रहे बर्फबारी का इंतजार

नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, बढ़ी ठंड। व्यवसायी कर रहे बर्फबारी का इंतजार   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम ने करवट बदली है। लंबे समय की धूप के बाद आज आसमान में घने बादलों के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे […]

नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, बढ़ी ठंड। व्यवसायी कर रहे बर्फबारी का इंतजार

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम ने करवट बदली है। लंबे समय की धूप के बाद आज आसमान में घने बादलों के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। शीतकाल आते ही सभी को हिल स्टेशनों में हिम्पात का ध्यान आ जाता है। लोग हिल स्टेशनों में बोते अपने हसीन लम्हों को याद करने लगते हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम के बदलते ही देशभर के बर्फबारी का आनंद लेने वालों के चेहरे में खुशी की लहर दिखने लगी है।

विश्वविख्यात पर्यटन स्थल नैनीताल व आसपास के पहाड़ों में भी आज मौसम ने करवट बदली है। घने बादलों के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है। स्थानीय लोगों ने अपने गर्म कपड़े पहन लिए हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि भीषण ठंड के चलते लोगों ने मफलर, टोपी, जैकेट, गर्म इनर आदि पहन लिए हैं। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि, जल्द हिम्पात होगा और पर्यटक आएंगे, जिससे कोरोना काल के नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts