मौसम अपडेट : जानिए कब होगी बारिश। मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। (weather update in uttarakhand) मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिनों में जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की […]

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। (weather update in uttarakhand)

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिनों में जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, लिहाजा येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।(Rain in uttarakhand)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 29 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। (weather update of uttarakhand in Hindi)जबकि देहरादून नैनीताल चंपावत तथा पौड़ी जनपद में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा 30 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपद में भारी बारिश की चेतावनी है और 1 जुलाई को रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 2 जुलाई को सामान्य मौसम की संभावना जताई गई है।(uttarakhand weather update news in Hindi)

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts