अपडेट : जानिए अगले 5 दिनो का मौसम का हाल। इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से  3 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। 30 और 31अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है। 1 सितंबर […]

मौसम विभाग ने 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 30 अगस्त से  3 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है।

  • 30 और 31अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है।
  • 1 सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की भी बात कही है।
  • 2 सितंबर को भी जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य के देहरादून, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 3 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 1 और 2 सितंबर को संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना जताई है।सड़कें एवं राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा नदी नाले उफान पर आ सकते हैं इसलिए यात्रा करने वाले लोगो को चेतावनी देते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts