एक्सक्लूसिव: मोटरनगर सिताबपुर एप्रोच मार्ग की सुध कब लेगा प्रशासन। शासन में प्रस्ताव लंबित

मोटरनगर सिताबपुर एप्रोच मार्ग की सुध कब लेगा प्रशासन। शासन में प्रस्ताव लंबित

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मोटरनगर सिताबपुर एप्रोच मार्ग पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल बना हुआ है। मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल होते रहते हैं। वहीं बरसात में मार्ग की हालत बद से बदतर हो जाती है। क्षेत्रवासियों की कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है। बता दें कि, मोटर नगर में कांप्लेक्स निर्माण के दौरान मोटरनगर को सिताबपुर से जोड़ने के लिए एप्रोचिंग रोड बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के चार वर्षों के बाद भी मार्ग पर डामरीकरण नहीं किया गया। जिसके चलते मार्ग पर जगह-जगह नुकीले पत्थर निकल आये हैं। जिनकी चपेट में आकर दोपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग घायल हो रहे हैं।

वहीं बरसात के दौरान मार्ग पर मौजूद गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे मार्ग पर आवाजाही करना और भी खतरनाक हो जाता है। लेकिन सब जानने के बावजूद शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहा है। स्थानीय निवासी संतोष जोशी, जगमोहन, राजेश कुमार आदि का कहना है कि, मार्ग के डामरीकरण होने के बाद देवी रोड का ट्रैफिक काफी हद तक कम हो सकता है। वहीं तड़ियाल चौक देवी मंदिर व भाबर क्षेत्र के लोग जिन्हें बद्रीनाथ मार्ग सिद्धबली या कॉलेज जाना हो वे सीधा इस मार्ग से होकर जा सकते हैं। स्थानीय संगठन व लोग पिछले लंबे समय से उक्त रोड के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उधर मेयर हेमलता नेगी का कहना है कि, सड़कों की मरम्मत के लिए शासन में प्रस्ताव लंबित है। बजट मिलते ही मार्ग की मरम्मत कराई जायेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts