कड़ी मशक्कत कर फायर विभाग की टीम ने नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर पाया काबू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है । पिछले कुछ दिनों से नैनीताल व आसपास के जंगलों में आग ने काफी नुकसान किया है ।शुक्रवार दोपहर को फायर विभाग को खुर्पाताल के जंगलों में आग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है । पिछले कुछ दिनों से नैनीताल व आसपास के जंगलों में आग ने काफी नुकसान किया है ।शुक्रवार दोपहर को फायर विभाग को खुर्पाताल के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली ।

नैनीताल फायर सर्विस के फायर फाइटर्स की टीम खुर्पाताल रवाना हो गई । सूचना के अनुसार रूसी बाईपास में नैनीताल की तरफ के जंगलों में भीषण आग लगी थी । फायर सर्विस के जवानों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जवानों ने एक तरफ फायर टेंडर से पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया और दूसरी तरफ पेड़ की टहनियों से आग को पीट पीटकर बुझाया । 

 फायर यूनिट की सूझबूझ और तत्परता से जंगल में बने वन विभाग के लीसा डिपो और वन सम्पदा को सुरक्षित बचाया । इसके अलावा भूमियाधार के जंगलों में आग ने बहुत नुकसान किया । वन विभाग भी आग पर काबू पाने के लिए चारों तरफ काम पर जुटा है । आग के धुएं से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया है ।

         नैनीताल में गुरुवार को भी भोटिया कोठी के समीप आग से काफी नुकसान हुआ था । यूनिट कर्मचारी अमर सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार और गौरव कार्की ने आग पर काबू पाने में मशक्कत की ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts