कंटेन्मेंट जोन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रशासन में मचा हड़कंप

कंटेन्मेंट जोन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रशासन में मचा हड़कंप   – स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर लिया कोरोना जांच के लिए मृतक महिला का सैंपल – प्रशासन ने दिए कोरोना गाइडलाइन के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार करने के निर्देश रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। आम पड़ाव कंटेंनमेंट जोन में […]

कंटेन्मेंट जोन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रशासन में मचा हड़कंप

 

– स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर लिया कोरोना जांच के लिए मृतक महिला का सैंपल
– प्रशासन ने दिए कोरोना गाइडलाइन के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार करने के निर्देश

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। आम पड़ाव कंटेंनमेंट जोन में 35 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसे परिजन आनन-फानन में बेस अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन महिला की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मृतक महिला नजीबाबाद की रहने वाली थी, जो आम पड़ाव में किराये के मकान में रह रही थी। ईद के दिन से ही महिला को बुखार की शिकायत थी। शनिवार को अचानक महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजन महिला को लेकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार गए।

प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रशासन ने महिला के अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को निर्देशित कर दिया है। तहसीलदार से मिली जानकारी के मुताबिक मामला गंभीर है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। उधर, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा का कहना है कि, कंटेनमेंट जोन में एक 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल महिला के शव का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। महिला के अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts