गुलदार को देख पेड़ से गिरी भयभीत महिला, हुई चोटिल

गुलदार को देख पेड़ से गिरी भयभीत महिला, हुई चोटिल

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में लकड़ी लेने पेड़ पर चढ़ी महिला गुलदार देखकर नीचे गिरी। गुलदार तो भाग गया लेकिन महिला बुरी तरह से चोटिल हो गई, जिसे स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि, नैनीताल के तल्लीताल से लगभग दो किलोमीटर दूर तल्ला कृष्णापुर के जंगल में कृष्णापुर निवासी 24 वर्षीय पूजा आर्या चूल्हे के लिए सूखी लकड़ी लेने गई थी। शाम चार बजे, महिला जब पेड़ पर चढ़ी थी, तो अचानक पेड़ के नीचे एक गुलदार आ धमका। गुलदार को ठीक नीचे देख महिला भयभीत हो गई। महिला असंतुलित होकर पेड़ से गिर गई। महिला के अचानक गिरने से गुलदार तो भाग खड़ा हुआ, लेकिन महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

महिला की चीख पुकार सुनने के बाद आस-पास से लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगो की मदद से महिला को जंगल से बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल लाया गया। महिला का उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार महिला के हाथ और पैर में चोट आई है। गुलदार की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts