प्रताड़ना:ससुराल वालों के द्वारा महिला को किया जा रहा प्रताड़ित,

इंद्रजीत असवाल

 

पौड़ी गढ़वाल:-

चौबट्टाखाल : आये दिन घरेलू हिंसा के मामले मीडिया में आये रहते हैं,प्रशासन के द्वारा व महिला हेल्प लाइन के द्वारा कई मामलों को सुलझा भी लिया जाता है|  लेकिन यहाँ पर राजस्व उप निरीक्षक जी तो पीड़ित महिला की सुन ही नहीं रहे हैं ,अब महिला जाए तो कहा जाए| 

मामला चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत नोगांवखाल का है जहाँ पर रचना देवी नाम की महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों द्वारा काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है व कल उसके साथ मार पीट भी की गई जिसकी रिपोर्ट उसके द्वारा राजस्व उप निरीक्षक कांता प्रसाद को दी गई परन्तु राजस्व उप निरीक्षक महोदय ने उस पर कोई संज्ञान नही लिया , महिला का सरकारी अस्पताल मेडिकल भी हो गया है| 

इस मामले को जब उप जिलाधिकारी संदीप कुमार जी से जब हमारे द्वारा कहा गया तो उन्होंने कहा कि वे खुद इस मामले को कल देखेंगे| देखे पीड़ित महिला की दुख भरी कहानी उसी की जुबानी:-

https://www.youtube.com/watch?v=RsP1a01_bp4

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts