उत्पीड़न: पीडब्ल्यूडी की महिला अधिकारी पत्नी को बंधक बनाकर पती ने पीटा

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) में कार्यरत  महिला अधिकारी ने अपने ही पती पर उसे बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया हैं ।पुलिस ने महिला अधिकारी के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया हैं कि,बीएचईएल में इंजीनियर पति ने मारपीट की और महिला अधिकारी का मोबाइल […]

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) में कार्यरत  महिला अधिकारी ने अपने ही पती पर उसे बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया हैं ।पुलिस ने महिला अधिकारी के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया हैं कि,बीएचईएल में इंजीनियर पति ने मारपीट की और महिला अधिकारी का मोबाइल फोन समेत शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पेंशन कार्ड, बैंक संबंधी दस्तावेज समेत अन्य सामान छीन लिया।

महिला अधिकारी ने अपने पती पर गला दबाने और उसकी वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया हैं ।

महिला ने बताया कि,उसको कई अन्य लोगों ने भी घेर लिया और उसके साथ लोगों ने अभद्रता भी की  ।  किसी तरह उसने अपने भाई को फोन किया जो मौके पर पुलिस को लेकर आया।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना हैं कि, आंबेडकर नगर सुनहरा रोड रुड़की निवासी मोनिका आर्या ने शिकायत कर बताया कि 15 जनवरी वर्ष 2007 में उनका विवाह पारस नाथ पुत्र स्व. धर्मदेव निवासी सेक्टर 3 बीएचईएल से हुआ था।

कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पासर नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति पत्नी के बीच का विवाद है। पहले इस मामले को महिला हेल्प लाइन भी भेजा गया था।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts