पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी। नदी में कूदने जा रही महिला को बचाया

थराली/कर्णप्रयाग। रिपोर्ट- गिरीश चंदोला  चमोली पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। थाना थराली क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को कर्णप्रयाग पुलिस ने समय रहते पिंडर नदी किनारे से सुरक्षित बरामद कर उसकी जान बचा ली। महिला मानसिक तनाव में थी और आत्मघाती कदम उठाने […]

थराली/कर्णप्रयाग। रिपोर्ट- गिरीश चंदोला 

चमोली पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। थाना थराली क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को कर्णप्रयाग पुलिस ने समय रहते पिंडर नदी किनारे से सुरक्षित बरामद कर उसकी जान बचा ली। महिला मानसिक तनाव में थी और आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही थी।

एक दिन से लापता थी महिला, व्हाट्सएप संदेश से बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार थाना थराली क्षेत्र की एक महिला 11 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। मामले की सूचना ग्वालदम चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह द्वारा तत्काल कोतवाली कर्णप्रयाग को दी गई।

गुरुवार को परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान महिला का व्हाट्सएप किसी अन्य मोबाइल फोन में लॉगिन होने के कारण परिजनों को कुछ ऐसे संदेश प्राप्त हुए, जिनमें नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका व्यक्त की गई थी। संदेश मिलते ही परिवार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लोकेशन ट्रैक कर शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला की सहायता से महिला की मोबाइल लोकेशन लगातार ट्रैक की गई।

साथ ही पुलिस टीमों ने संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई और नदी किनारे के क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।

पिंडर नदी किनारे बैठी मिली महिला

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को महिला की लोकेशन सिमली क्षेत्र के पड़ूली गांव के नीचे पिंडर नदी किनारे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला अकेली बैठी रो रही थी और गहरे मानसिक तनाव में दिखाई दे रही थी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस कर्मियों ने बेहद संवेदनशीलता और धैर्य के साथ महिला से बातचीत की। काफी देर तक समझाइश और काउंसलिंग के बाद महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका गया और सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

पुलिस की काउंसलिंग से बदला फैसला

चमोली पुलिस के सकारात्मक प्रयासों और मानवीय व्यवहार का असर हुआ तथा महिला ने आत्महत्या का इरादा छोड़ दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित कोतवाली कर्णप्रयाग लाया गया, जहां आवश्यक काउंसलिंग और औपचारिकताओं के बाद महिला को थाना थराली पुलिस और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सहायता और मानवीय दृष्टिकोण की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। समय रहते पुलिस की सक्रियता ने एक संभावित दुखद घटना को टाल दिया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts