होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना  लालकुआँ के होटल नरुला मे संदिग्ध अवस्था में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। होटल कर्मियो की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के साथ होटल मे रुके युवक को हिरासत लेते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाई। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम द्वारा […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना 

लालकुआँ के होटल नरुला मे संदिग्ध अवस्था में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। होटल कर्मियो की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के साथ होटल मे रुके युवक को हिरासत लेते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाई।

जिसके बाद फॉरेंसिक टीम द्वारा होटल के कमरे से नमूने एकत्र किये, वही सूचना के बाद महिला की माँ और पति ने होटल मे पहुँच कर हंगामा शुरू कर दिया। वही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेते हुए होटल के कमरे को सीज कर दिया है ।

वही घटना की सूचना मिलने पर लालकुआँ पहुँची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने मामले की जानकारी लेते हुए बताया कि मृतक महिला के पति की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । साथ ही युवक को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की जा रही है  । मामले की गहनता से जांच करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts