वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी  नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे देहरादून रेफर किया। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा निवासी श्रीमती अर्चना रावत (28) का बुधवार को […]

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी 

नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे देहरादून रेफर किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा निवासी श्रीमती अर्चना रावत (28) का बुधवार को नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराया जा रहा था। महिला जुड़वा गर्भावस्था की स्थिति में थी। प्रसव के दौरान एक शिशु का जन्म हो गया, जबकि दूसरे शिशु के प्रसव में अवरोध (Obstruction) उत्पन्न होने से महिला की स्थिति गंभीर एवं आपातकालीन हो गई।

चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए हेली एंबुलेंस से रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। महिला को दोपहर 2:27 बजे नौगांव चामी हेलीपैड से देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां उसे बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गंभीर प्रसूता को समय रहते उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हुई।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts