महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की छात्राओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम

रिपोर्ट :—– महेश चंद्र पंत वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ओंकारान्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ऋषिकेश द्वारा दिनांक 07 – 0 8 अक्टूबर 2022 को संपन्न किया गया। जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों की वॉलीबॉल  टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महिला श्रेणी में देहरादून के महिला […]

रिपोर्ट :—– महेश चंद्र पंत

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ओंकारान्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ऋषिकेश द्वारा दिनांक 07 – 0 8 अक्टूबर 2022 को संपन्न किया गया। जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों की वॉलीबॉल  टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महिला श्रेणी में देहरादून के महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (WIT) की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विगत 4 वर्षों से उक्त प्रतियोगिता का खिताब महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के नाम रहा है।

 संस्थान की रश्मि नेगी ने इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता ।संस्थान की टीम में रश्मि नेगी , यतिका सिंह, आरती नेगी, अंजलि , सांची शर्मा, खुशबू रावत, दीपिका रतूड़ी  तथा विधिका सिंह ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ आर. पी. एस. गंगवार ने समस्त छात्राओं को इस सफलता के लिए बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की ।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts