दु:खद : जंगल में पेड़ से लटकी मिला महिला का शव। परिजनों में रोष

पंयपानी नामक तोक पर एक महिला की बॉडी पेड़ पर लटकती हुयी मिली।

मृतक महिला की पहचान एवं नाम रजनी देवी पत्नी हेमंत लाल निवासी मयकोट गांव है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला कल दिनाक 10 जुलाई से घर से गायब बतायी जा रही थी और आज उक्त महिला का शव गांव से थोड़ी दूर जंगल से लटका मिला।

यह घनसाली क्षेत्र के लिए एक दुखदायी घटना है जो मयकोय गांव में घटी।

मिली जानकारी के अनुसार एक विवाहित महिला का शव मयकोट गाँव से थोड़ी दूर जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला।

तहसीलदार बालगंगा द्वारा घटनास्थल पर जाकर बॉडी को मिली सूचना पर रिकवर किया गया।

वही मृतक महिला की पहचान नाम रजनी उम्र 28 वर्ष तथा पति का नाम हेमन्त लाल के रूप में बताया गया है।

मृतक महिला के दो बच्चे भी है।जिनकी उम्र लगभग 7 वर्ष और 5 वर्ष।

वही मृतका का शव लेकर जब तहसीलदार बालगंगा लाटा लक्षमण सिंह सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुचे तो उन्हें वहां पर बॉडी के लिए मोर्चरी ना होने की बात कही गयी।

जिस कारण जिस वाहन में महिला के शव को अस्पताल तक लेकर आये थे,उसे अस्पताल प्रांगण में ही खड़ा करना पड़ गया था।

कुछ देर में ही मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल में पहुँचे और उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलेश्वर में जहां एक तरफ विलाप करना शुरू कर दिया वहीँ इस बात को लेकर आक्रोशित हो गए कि बिना उनकी उपस्थिति के कैसे स्थानीय प्रशासन द्वारा बॉडी को पेड़ से उतारा गया और यहाँ लाया गया।उन्होंने मृतिका के ससुराल वालों पर उसे मारने का आरोप लगाया।

 

वही इस घटना के पीछे का असली राज क्या है वह  अब जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

यह क्षेत्र राजस्व से जुड़ा है तो फिलहाल मामले की जांच राजस्व विभाग की टीम कर रही है।

वहीं आज फिर से सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर द्वारा जिस तरह से अस्पताल परिसर में मोर्चरी ना होने की बात कही जाती रही उससे मामला शुरुआत में ही उलझता दिखा।

रेगुलर पुलिस टीम के पहुँचने के बाद तथा सभी लोगों मृतक महिला के परिजनों को उनकी बात सुनने के बाद तथा उन्हें समझाने के बाद शव को बेलेश्वर अस्पताल में ही रखवा दिया गया वह कार्य अगर पहले किया होता तो यह बात बहुत देर तक ना उलझती।

फिलहाल इस घटना की वास्तविकता का पता अब आगे की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts