महिलाओं ने यूकेडी नेता को बांधा रक्षा सूत्र

यूकेडी महिला मोर्चा के माजरी और डोईवाला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल को राखियां बांधी। डोईवाला में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड […]

यूकेडी महिला मोर्चा के माजरी और डोईवाला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल को राखियां बांधी।

डोईवाला में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की अग्रणी भूमिका रही है और अब उत्तराखंड की रक्षा करने और संवारने का कार्य भी मातृशक्ति को ही करना होगा। उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने डोईवाला मे चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान मे महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व के बाद इस अभियान में तेजी लाई जाएगी।

यूकेडी नेत्री पिंकी थपलियाल ने कहा कि इस बार डोईवाला में मातृशक्ति का आशीर्वाद उत्तराखंड क्रांति दल के साथ हैं।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कांता नवानी, पिंकी थपलियाल, राजकुमारी, बीना नेगी, भावना मैठाणी, सरिता गुसाई, शशि बाला, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, तारा देवी, निर्मला भट्ट, सीमा रावत आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts