पेयजल की कमी से परेशान महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल की कमी के कारण परिवार असहज हो रहे है । नैनीताल जिले के मेहरा गांव की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की ।    नैनीताल जिले में भीमताल के मेहरा गांव में बीते एक हफ्ते से पीने का पानी नहीं आया है । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल की कमी के कारण परिवार असहज हो रहे है । नैनीताल जिले के मेहरा गांव की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की ।  

 नैनीताल जिले में भीमताल के मेहरा गांव में बीते एक हफ्ते से पीने का पानी नहीं आया है । पेयजल की किल्लत के कारण आज सातताल चौराहे पर महिलाओं ने जल संस्थान और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए ।

 महिलाओं ने विधायक संजीव आर्या के खिलाफ भी नारेबाजी की । आरोप लगाया कि, एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है । ग्रामीण पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है। 

महिलाओं ने विधायक के खिलाफ नाराजगी दिखाते हुए आरोप लगाया वो मेहरगांव क्षेत्र में पानी की समस्या के बावजूद, एक बार भी सुध लेने नहीं आए । महिलाओं ने हाथों में खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और जोर जोर से बाल्टी को पीटा ।

     जल संस्थान के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर टैंकर भिजवाया और समस्या के निस्तारण के लिए जल्द समाधान करने का भरोसा दिया है । ग्रामीणों ने पानी नहीं आने पर रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts