बड़ी खबर: वर्क फ्रॉमहोम से नो व्हीकल डे तक, जानिए धामी सरकार के बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए गए।

सरकार ने वैश्विक संकट, बढ़ती ईंधन कीमतों और आर्थिक दबाव को देखते हुए राज्य में अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है। इसका प्रभाव ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप उत्तराखंड सरकार भी ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठा रही है।

उत्तराखंड में लागू होगा ‘No Vehicle Day’

सरकार ने सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी।

सरकारी अधिकारियों को भी एक दिन घर से काम यानी Work From Home के लिए प्रेरित किया जाएगा।

साथ ही आम जनता से भी सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने की अपील की जाएगी।

सरकारी दफ्तरों में बढ़ेगा Video Conferencing का इस्तेमाल

सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि ईंधन की बचत हो सके। निजी कंपनियों को भी Work From Home मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन और EV Policy पर फोकस

परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की संख्या और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सरकार जल्द ही नई EV Policy लाएगी। इसके तहत नए खरीदे जाने वाले सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे। राज्यभर में EV Charging Stations का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

AC उपयोग सीमित करने और PNG को बढ़ावा देने की तैयारी

सरकारी और निजी भवनों में एयर कंडीशनर (AC) के सीमित उपयोग पर जोर दिया जाएगा। वहीं PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन को मिशन मोड में बढ़ाया जाएगा।

होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG उपयोग को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

पर्यटन और Destination Wedding को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार ने “Visit My State” अभियान के जरिए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। विरासत, धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस और इको-टूरिज्म सर्किटों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।

इसके अलावा उत्तराखंड में Destination Wedding को प्रोत्साहन देने के लिए Single Window Clearance व्यवस्था लागू की जाएगी।

Rooftop Solar और गोबर गैस पर जोर

PM Surya Ghar Yojana के तहत Rooftop Solar योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। पंचायत और ग्राम्य विकास विभाग को गोबर गैस परियोजनाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल और ढाबों में Low-Oil Menu को बढ़ावा

सरकार ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को “Low-Oil Menu” अपनाने के लिए प्रेरित करने का फैसला लिया है। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।

किसानों को Natural Farming का प्रशिक्षण

राज्य में किसानों को Natural Farming, Zero Budget Farming और Bio-inputs का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

Mining और Solar Projects को मिलेगी तेजी

Mining, Solar और Power Projects की मंजूरी प्रक्रिया तेज करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित HPC अब 60 दिनों के भीतर प्रस्तावों को मंजूरी देगी।

अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के लिए यहां पढ़े:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts