कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भी नहीं होगा कैंची मंदिर का विश्व विख्यात भंडारा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में कैंची मंदिर का विश्व विख्यात भंडारा इस वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकेगा । मंदिर के व्यवस्थापक विनोद जोशी ने बताया कि, भक्त अपने घरों में रहकर प्रसाद बनाएं और उसे आपस में बांटकर प्रसाद ग्रहण करें । नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर, अल्मोड़ा मोटर मार्ग में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में कैंची मंदिर का विश्व विख्यात भंडारा इस वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकेगा । मंदिर के व्यवस्थापक विनोद जोशी ने बताया कि, भक्त अपने घरों में रहकर प्रसाद बनाएं और उसे आपस में बांटकर प्रसाद ग्रहण करें ।

नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर, अल्मोड़ा मोटर मार्ग में बने कैंची आश्रम की बहुत मान्यता है । यहां बाबा नीब करौरी महाराज के चमत्कारों के बाद अब तक भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं ।

(Uttarakhand news, Uttarakhand news in Hindi,Uttarakhand news hindi)

यहां हर वर्ष देश दुनिया से भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते हैं । मंदिर के विदेशी भक्तों की भक्ति के बाद महाराज से आकर्षित होकर एप्पल और फेसबुक के मालिक भी यहां के दीवाने हो गए थे । कई हॉलीवुड एक्टर भी इस मंदिर के अनुयायी बन गए ।

आज कैंची धाम के व्यवस्थापक विनोद जोशी ने नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर पहुंचकर मीडिया से कहा कि इस वर्ष भी भंडार होना नामुमकिन हो गया है ।

उन्होंने कहा कि, मई माह से जून प्रथम सप्ताह तक सभी व्यवस्थाएं हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए कोई भी तैयारी नहीं हो सकी है । इस कारण इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा ।

(Uttarakhand hindi news,Latest uttarakhand news,उत्तराखंड समाचार)

उन्होंने बताया कि कई जगहों से विभिन्न भक्तों की आश्रम आने की इच्छा है, लेकिन मंदिर में मेले और भंडारे को माना कर दिया गया है । व्यवस्थापक ने कहा कि मंदिर और महाराज के भक्तों को साफ संदेश दे दिया गया है कि बीते वर्ष की भांति ही घर में रहकर प्रशाद बनाएं और आपस में उसे वितरित करें ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts