नैनीताल: व्यापारियों के कार्यक्रम में पहुंचे यशपाल आर्या। इंदिरा हृदेश की बातों को बताया निराधार

व्यापारियों के कार्यक्रम में पहुंचे यशपाल आर्या। इंदिरा हृदेश की बातों को बताया निराधार

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में व्यापारियों के एक कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदेश की बातें निराधार हैं। मंत्री ने कहा कि, वो बताएं कि कौन वो भाजपा के विधायक हैं, जो उनके संपर्क में हैं। प्रांतीय उद्योग व्याापार मण्डल मल्लीताल के शपतग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो आश्वस्त करना चाहते हैं कि ये बातें निराधार हैं और इसमें कोई गंभीरता नहीं है।

उन्होंने इंदिरा हृदयेश को वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि, उनके संपर्क में कौन विधायक हैं ये तो वही बता पाएंगी। पिछले दिनों हुए व्यापार मंडल के चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियो को आज राम सेवक सभा परिसर में पद और गोपनीयता की शपत दिलाई गयी। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रईस खान, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, सचिव तृभुवन फर्तियाल, उप सचिव प्ररीक्षि साह और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्री को शपत दिलाई गई।

इस मौके पर प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, चुनाव अधिकारी अमित शाह और रवेल आलम, होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति शाह ने भी समारोह मे शिरकत की। नगर पालिका अध्यक्षों द्वारा संजीव आर्य को सम्मानित किया गया। तिब्बती भोटि और भोटिया माला बाजार समुदाय के लोगों ने सफ़ेद शॉल औड़ाकर अपनी संस्कृति से सम्मानित किया। वाल्मीकि समुदाय के सरपंच ने भी अतिथियों को पुष्प माला से सम्मानित किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts