मोदी जी का घोषणा पत्र एक विकसित भारत का संकल्प पत्र है:योगी आदित्यनाथ

जयप्रकाश नोगई 

श्रीनगर गढ़वाल……

गढ़वाल लोकसभा सीट के श्रीनगर गढ़वाल में आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जिसमें पौड़ी लोकसभा सीट के 14 विधान सभाओ के हजारों का जन सैलाब आज योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए एन आई टी मैदान भक्तियांना मैं आये थे,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जन्मभूमि को प्रणाम करते हुए कहा की उत्तराखंड ने हमारी भारतीय सेना मैं दो, सी. डी. एस.दिए हैं,  योगी ने यहां की निकली नदियों का भी वर्णन किया उन्होंने कहा की यहाँ सै निकली गंगा जो आज पुरे देश मे फेली हुई है,घोषणा पत्र को उन्होंने मोदी जी का संकल्प पत्र बताया उन्होंने कहा कि जब मैं 1998 में गोरखपुर से पांच बार सांसद बना, तो उस टाइम कांग्रेस की कार्य सेली बहुत ख़त्म थी दिन प्रतिदिन बिकास कार्य गर्त मैं जा रहे थे लेकिन मोदी के शासन काल मैं भारत आज विकसित भारत की राह पर है, अपराध माफिया यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड मैं भी ख़त्म करंगे,पांच सो  साल पुराना राम मंदिर को भी भभ्य रूप देने के लिए मोदी जी का बिशेष सहयोग रहा उत्तराखंड से पांचो कमल को उन्होंने मोदी जी की झोली में डालने के लिए विशेष आह्वान किया, इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा के विधायक डॉ धन सिंह रावत ने भी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए भारी मतों से जीत दिलाने के लिए 19 अप्रैल को कमल के फूल को खिलने के लिए सभी जनता सै अपील की कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट वन मंत्री सुबोध उनियाल लोकसभा चुनाव प्रभारी पुष्कर काला यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी मनीष खंडूरी मुकेश कोहली भाजपा पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, लोकसभा संयोजक संपत रावत लोकसभा मिडिया प्रभारी गणेश भट आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts