गुलदार के हमले में युवक की मौत,मिला क्षत-विक्षत शव

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल वीरोखाल : आज दिनांक 22-06-2021 प्रातः 8:00 बजे पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा में दिनेश चंद्र ढोंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल ढोंडियाल  जोकि  सुबह अपने घर से करीब  50 मीटर की दूरी पर थे, वहीं पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

वीरोखाल :

आज दिनांक 22-06-2021 प्रातः 8:00 बजे पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा में दिनेश चंद्र ढोंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल ढोंडियाल  जोकि  सुबह अपने घर से करीब  50 मीटर की दूरी पर थे, वहीं पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें कि उनकी  मृत्यु हो गई । रास्ते में  खून  देखने पर ग्रामीणों द्वारा  खोजबीन की गई जिसमें की  थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और सरकार और वन विभाग कहीं ना कहीं सिर्फ मूकदर्शक बने हैं ।हालांकि इसमें कोई दोहराय नहीं है कि, स्वयं ग्रामीण भी इस घटना के जिम्मेदार हैं ।लगातार जंगलों में लग रही आग और लगातार हो रहे  जंगली जानवरों का शिकार इन घटनाओं के जिम्मेदार है ।

जिला प्रशासन व वन विभाग गुलदार को जल्द पकड़े  ताकि निकट भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो और साथ ही ग्रामीणों को भी सचेत किया जाए ।क्योंकि इस घटना के बाद सभी ग्रामीण और आसपास के गांव दहशत में है।

भैसोड़ा गांव को ही देखा जाए तो गांव में घर बहुत दूर दूर है और गांव पूरा चारों तरफ से जंगल के बीच में है जिससे हर समय  खतरा बना रहता है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts