अपनी मां, भाई और गर्भवती भाभी को तलवार से काटने वाले युवक को मिली मौत की सजा। जानिए पूरा मामला ।

टिहरी:  अपनी मां, भाई और गर्भवती भाभी को तलवार से काटने वाले युवक को कोर्ट ने मृत्युदंड की सज़ा सुनाई हैं । साल 2014 में हुई इस घटना ने सनसनी मचा दी थी। जब एक युवक का अपने भाई के साथ विवाद हुआ तो उसने अपनी मां, भाई और गर्भवती भाभी को तलवार से काट […]

टिहरी: 

अपनी मां, भाई और गर्भवती भाभी को तलवार से काटने वाले युवक को कोर्ट ने मृत्युदंड की सज़ा सुनाई हैं ।

साल 2014 में हुई इस घटना ने सनसनी मचा दी थी। जब एक युवक का अपने भाई के साथ विवाद हुआ तो उसने अपनी मां, भाई और गर्भवती भाभी को तलवार से काट डाला।

दोषी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा पांडेय की अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के गुमाल गांव का हैं। जहाँ राम सिंह पंवार अपने परिवार के साथ रहते थे।

13 दिसंबर 2014 को राम सिंह के बड़े बेटे सुरेंद्र ने छोटे भाई संजय को डांट दिया था कि वह कुछ काम क्यों नहीं करता। इसी बात को लेकर संजय गुस्सा हो गया। उसने अपनी मां मीना देवी (58),भाई सुरेंद्र सिंह (34) और गर्भवती भाभी कांता देवी (25) की तलवार से काटकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद राम सिंह पंवार ने अपने बेटे के खिलाफ खुद केस दर्ज कराया था। हालाकि संजय के पिता राम सिंह का भी दो महीने बाद निधन हो गया था।

राजस्व पुलिस ने घटना स्थल से तलवार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह केस सात साल तक चला। न्यायालय ने अब अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts