ब्रेकिंग: चंदा देवी मंदिर के पास युवक की गोली मार हत्या

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में सलाद रंजिश में एक युवक के सिर पर सटा कर गोली मारने से सनसनी फैल गई है। एस.एस.पी.ने जल्द खुलासा करने की बात कही है। नैनीताल जिले में हल्द्वानी से भीमताल रोड पर सलडी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी सवार दो युवकों ने दिन दहाड़े […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में सलाद रंजिश में एक युवक के सिर पर सटा कर गोली मारने से सनसनी फैल गई है। एस.एस.पी.ने जल्द खुलासा करने की बात कही है।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी से भीमताल रोड पर सलडी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी सवार दो युवकों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान बनभूलपुरा निवासी नाजिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नाजिम एक महिला के साथ बाइक से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने चंदादेवी चौकी के पास नाजिम को कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बीते 15 दिनों में जिले में दिनदहाड़े होने वाली यह दूसरी हत्या है। एस.एस.पी.सुनील कुमार मीणा पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम अब काठगोदाम से लेकर भीमताल तक के सभी बड़े पॉइंट पर सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाल रही है। एस.एस.पी.सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है । उनके अनुसार जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है, जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला भी शामिल है। इससे 15 दिन पहले बीच हल्द्वानी में दिनदहाड़े भूपी पांडे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts