बलूनी की हौसलाअफजाई को आए क्रिकेटर युवराज सिंह

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से आज प्रतिष्ठित क्रिकेटर युवराज सिंह ने भेंट की। युवराज सिंह स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं और कैंसर से जूझने के बाद उन्होंने पुनः स्वस्थ होकर मुख्यधारा की क्रिकेट में वापसी की। तब से वे अपनी संस्था ‘यूवीकैन’ के द्वारा कैंसर मरीजों के बीच काम कर रहे हैं।

क्रिकेटर युवराज ने कहा कि वह श्री बलूनी को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। युवराज ने उक्त भेंट का चित्र अपनी फेसबुक पर और ट्विटर पर भी साझा किया है, जिस पर हजारों लोगों ने लाइक, शेयर कमेंट किये हैं। युवी की यह पोस्ट दिनभर मीडिया में छाई रही।

बलूनी मुंबई के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। युवराज ‘नेवर लुक बैक’ की प्रेरक पंक्तियां लिखी टीशर्ट पहने थे। उन्होंने बलूनी का उत्साहवर्धन किया और उन्होंने बताया कि वे किस तरीके से जटिल परिस्थितियों से कैंसर से उभरे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts