बिग ब्रेकिंग: वर्ष 2021-22 के लिए स्थानांतरण सत्र को किया शून्य!आदेश जारी

प्रदेश में वर्ष 2021-22 के लिए स्थानांतरण सत्र को शून्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बताते चलें कि, कोविड-19 से प्रदेश की स्थिति चरमरा गई है। अधिकांश जनपदों में अधिकारियों कर्मचारियों को कोविड नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, कोविड-19 के संक्रमण में भारी वृद्धि होने के कारण राज्य के अधिकांश जिले कोरोना की जद में है। 

ऐसी परिस्थिति में राज्य की आर्थिक गतिविधियां बंद होने के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसी दशा में कार्मिकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। 

ऐसे में वर्तमान स्थानांतरण सत्र 2021-22 को प्रदेश में शून्य कर दिया है।

पढ़ें आदेश :-

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts