पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

आईएएस को हुआ बैकफायर

May 11, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के कई आईएएस अधिकारी नेताओं की तर्ज पर काम करने लगे हैं। पांच साल के लिए चुने जाने वाले नेता घोषणा करने के इतने आदी हो जाते हैं उन्हें ध्यान नहीं रहता कि उनके द्वारा की गई घोषणा का आगे जाकर क्या हुआ।  सूबे के कई आईएएस अधिकारी नेताओं की तरह पब्लिसिटी स्टंट कर सोशल मीडिया और मीडिया में खूब छाए हुए हैं। पूरे देश के भांति देहरादून में भी कूड़ा एक बड़ी समस्या बनी हुई है। नगर निगम देहरादून द्वारा प्रेमनगर के पास ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के बावजूद अभी तक इस पर ठोस काम नहीं हो सका है। पूरे शहर में जैविक और अजैविक कूड़ा सरकार के गले की फंसा बना हुआ है।


इस बीच नगर निगम के नगर आयुक्त आईएएस वीके जोगदंडे ने शहर में जगह-जगह पर सरकारी खर्चे से होर्डिंग लगवाए, जिन पर मोदी के स्वच्छ भारत अभियान वाला चश्मा और नगर निगम देहरादून का लोगा लगवाया गया। नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की आज्ञा से इन सरकारी बोर्डों पर ‘यहां कूड़ा डालना मना है, पकड़े जाने पर पांच हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा’ इसके बाद लाल पेंट से ‘आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं, कृपया कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें’ लिखवाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे ऐसे सरकारी होर्डिंग की पोल तब खुली, जब नगर निगम देहरादून के सफाई कर्मचारी इस बोर्ड के नीचे कूड़ा भरकर ले जाते दिखे।


पर्वतजन द्वारा जब मौके पर कूड़ा भर रहे कर्मचारियों से पूछा गया कि वे यहां फेंका हुआ कूड़ा क्यों उठा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि यह तो उनका रोज का काम है। जब उनसे पूछा गया कि नगर आयुक्त द्वारा लिखवाए गए होर्डिंग पर तो स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं और कूड़ा फेंकने वाले पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगेगा तो नगर निगम के कर्मचारी भाग गए।


कूड़ा भर रही नगर निगम की गाड़ी की फोटो खिंचने के तत्काल बाद जगह-जगह आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं, वाली पंक्ति पर नगर निगम द्वारा काला पेंट कर उसे मिटा दिया गया। महीनेभर से अधिक तक सीसीटीवी की निगरानी होने की बात लिखने के बावजूद यह बात प्रभावी नहीं हो सकी। नगर निगम के वे कर्मचारी भी यहां कूड़ा फेंकते रहे, जो नगर निगम के वाहनों से लोगों के घरों से अपनी व्यवस्था पर कूड़ा उठाते हैं और उससे होने वाली आय को अपनी जेब में रखते हैं।

अवैध होर्डिंग से ग्रीन दून के नाम पर मांगे जा रहे वोट पर भी कार्यवाही नहीं

 

देखना है कि अब नगर निगम की अगली कार्यवाही क्या होती है। बहरहाल, आईएएस वीके जोगदंडे का सीसीटीवी कैमरे वाला तीर न सिर्फ निशाने से चूक गया, बल्कि वापस आकर उन्हीं को लग गया।


Previous Post

थराली उपचुनाव : राहुल गांधी भी आएंगे अमित शाह की टक्कर में

Next Post

नगर निगम की सीटों पर आरक्षण हुआ तय

Next Post

नगर निगम की सीटों पर आरक्षण हुआ तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • लूडो: राजमिस्त्री ने दोस्त का सिर हथौड़े से फोड़ा।मौके पर ही मौत..
  • अपराध: प्रेमी प्रेमिका ने पहले नवजात को सड़क पर छोड़ा, फिर पुलिस को दी सूचना। अब हुए  गिरफ्तार
  • राहत: बिजली उपभोक्ताओं को यूपीसीएल देगा 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट।112 करोड़ रुपये लौटाएगा..
  • RTI खुलासा: UKPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मूल्यांकन धांधली, न्याय की तलाश में भटक रहा अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!