पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

खुलासा :निकाय चुनाव मे मनमाफिक बिठाई आरक्षण की गोटियाँ

April 29, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
नगर निकायो में अपनी सुविधानुसार आरक्षण तय कर डबल इंजन सरकार ने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि जीत के लिए कुछ भी करेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले निकाय चुनाव जीतकर बिगड़े माहौल को भी जीत के माध्यम से दुरस्त करना चाहती है।
 जीतने के लिए अपने व दूसरे दल के विरोधियों को ठिकाने लगाने की रणनीति बनायी गयी है । बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों को निकाय चुनाव में उतारने की तैयारी है।हालांकि नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे सत्तापक्ष राज्य गठन से यह करता आया है । कुछ उदाहरण से भाजपा सरकार की रणनीति समझी जा सकती है।
नगरपालिका पौड़ी को हाल ही में भाजपा में शामिल हुये यशपाल बेनाम के लिए सामान्य किया गया है।
 ज़ाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेवी असवाल के लिए टिहरी नगर पालिका को ओबीसी महिला किया गया है।
बेबी असवाल पंचायत के लिए हाल ही मे पच्चीस लाख का पुरष्कार लेकर लौटी है।
इसी तरह चंबा नगरपालिका सीट भी महिला आरक्षित की गई है। गौरतलब है कि इस सीट पर भाजपा की प्रत्याशी मनोज मथुरा नकोटी हो सकती हैं। श्रीमती नकोटी  क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और भाजपा से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी थी।
 पंचायतों  के पास बजट का अभाव भी इसका कारण बताया जा रहा है। जबकि इस सीट पर लगातार दो बार से उमेश चरण गुसाँई जीतते आ रहे थे। गुसाँई को रोकने के लिए यह क़दम उठाया गया।
 डोईवाला नगर पालिका को नगीना रानी के लिए ओबीसी किया गया है। नगीना रानी पहले ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। नगीना रानी का विरोध होने पर रामेश्वर लोधी इस सीट से ताल ठोक चुके हैं।
 पिछले पंचायत चुनाव में चौथे नम्बर पर रही बड़कोट नगर पालिका को उत्तरकाशी की ज़िला पंचायत अध्यक्ष यशोदा राणा के लिए महिला सीट बनाया गया है।
भाजपा किसी भी कीमत पर नगर पालिका और नगर निगमों का चुनाव जीतना चाहती है। यह उसके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसके लिए उन्हें नियम-कायदों और परंपराओं की कोई भी मर्यादा लांघने से परहेज नहीं।
ये तो मात्र कुछ उदाहरण थे। ऐसा ही राज्य की नगरपालिकाओं में भाजपा ने अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी के हिसाब से आरक्षण का पैमाना तय किया है।
यह तो हुई पालिका अध्यक्ष किसी पर आरक्षण की बात। इसके अलावा वार्ड मेंबर स्तर पर तो लगभग अंधेरगर्दी हुई है।
किसी विधानसभा की 90% वार्ड मेंबर की सीटें महिला आरक्षित कर दी गई है तो कहीं 80% तक सीटें सामान्य कर दी गई। यानी जहां जैसा प्रत्याशी भाजपा ने देखा वहां वैसा आरक्षण तय कर दिया। इस मनमानी को लेकर कांग्रेस सवाल भी उठाने लग गई है। यदि कोई इस मुद्दे को लेकर फिर से कोर्ट चला गया तो निकाय चुनाव पर पेंच फंस सकता है।
 भाजपा की रणनीति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषिकेश में दीप शर्मा को रोकने के लिए यह सीट महिला आरक्षित सीट की जा सकती है। ऐसे ही नगर निगम देहरादून को सुनील उनियाल गामा के लिए लगातार तीसरी बार सामान्य रखा जा सकता है।
यह है आरक्षण की स्थिति 

Previous Post

दुखद : धू-धू कर जला हिंदुस्तान टाइम्स कार्यालय। सब सकुशल !

Next Post

देखिए ! ऐसे वसूली करती है मित्र पुलिस

Next Post

देखिए ! ऐसे वसूली करती है मित्र पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • RTI खुलासा: UKPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मूल्यांकन धांधली, न्याय की तलाश में भटक रहा अभ्यर्थी
  • बिग न्यूज: दून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..
  • खनन विभाग ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 1040.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर रचा नया कीर्तिमान
  • बिग ब्रेकिंग: ₹2100 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक चकबंदी अधिकारी..
  • बड़ी खबर: झमाझम बारिश के बीच जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने भरे नामांकन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!