…तो उत्तरकाशी में रहती है सबसे छोटे कद की किशोरी!

यूं तो देश-विदेश से कई छोटे कद की महिलाओं के बारे में सुना जाता है, लेकिन अपने उत्तराखंड में भी उत्तरकाशी जनपद के बाड़ाहाट गली में सबसे छोटे कद की लड़की रहती है। प्रियंका सोनी नाम की इस लड़की की उम्र १६ साल है, लेकिन उसका कद महज ६३ सेंटीमीटर है। इतनी उम्र की अन्य लड़कियां १०वीं की परीक्षा दे चुकी हैं, लेकिन प्रियंका को उसका कद दगा दे गया। प्रियंका सोनी की इस तस्वीर को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि यह लड़की वाकई सबसे कम कद का रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा सकती है।
दुनिया की सबसे छोटी महिला भी भारत की ही है। सबसे छोटी लंबाई की महिला ज्योति आम्गे की लंबाई ५८.४ सेमी. है तथा इसका जन्म १६ दिसंबर १९९३ को हुआ था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts