ब्रेकिंग : कुलपति का इस्तीफा मंजूर। सिर्फ एक आवास बना इस्तीफे का कारण

कृष्णा बिष्ट  कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीके नौडियाल का इस्तीफा आज राज्यपाल ने मंजूर कर दिया है।  प्रोफेसर नौडियाल ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए इस्तीफे के लिए आवेदन किया था। उनके कार्यकाल में अभी मात्र 11 महीने का कार्यकाल शेष था, किंतु मूल रूप से आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर नौडियाल को आईआईटी रुड़की प्रबंधन ने आवास खाली करने […]

कृष्णा बिष्ट 
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीके नौडियाल का इस्तीफा आज राज्यपाल ने मंजूर कर दिया है।
 प्रोफेसर नौडियाल ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए इस्तीफे के लिए आवेदन किया था। उनके कार्यकाल में अभी मात्र 11 महीने का कार्यकाल शेष था, किंतु मूल रूप से आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर नौडियाल को आईआईटी रुड़की प्रबंधन ने आवास खाली करने के लिए कह दिया था। ऐसे में प्रोफेसर नौडियाल के सामने यह समस्या खड़ी हो गई कि यदि आवास खाली करना पड़ा तो फिर 11 महीने बाद उन्हें वहां दोबारा आवास मिलना मुश्किल है, इसलिए उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा देना मुनासिब समझा।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2017 को वह 3 साल के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त हुए थे और 31 मार्च 2020 तक उनका यहां पर कार्यकाल रहना था।
 कुलपति से आवास खाली न कराने को लेकर उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी आईआईटी रुड़की के प्रबंधन को अनुरोध किया था, लेकिन आईआईटी रुड़की ने राज्यपाल की बात नहीं मानी। लिहाजा कुलपति को इस्तीफा देकर वापस जाना पड़ा।
 प्रोफेसर नौडियाल का कहना है कि यदि वह अभी कमरा बाहर ले लेते तो 11 महीने बाद उन्हें फिर से अपना सामान आईआईटी द्वारा आवंटित भवन में शिफ्ट करना पड़ता। झंझट से बचने के लिए कुलपति ने इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज राज्यपाल ने मंजूर कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts