पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

रोचक:तिब्बत पर माधोसिंह भंडारी की विजयपर्व की इस दीवाली को भी जानते हो क्या!

November 17, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
मंगसीर की बग्वाल पर बिखरे संस्कृति के रंग 
संस्कृति का संरक्षण आज की जरूरत
स्कूलों की भूमिका अहम् 
गिरीश गैरोला
तिब्बत पर विजय के प्रतीक स्वरूप उत्तराखंड के गढ़वाल मे मनाई जाने वाली दिवाली, पारंपररिक कार्तिक महीने की दिवाली से एक महीने बाद मनाई जाती है। मँगसीर महीने की 2 और 3 गते को इसका भव्य आयोजन किया जाता है। किन्तु तीन दिन पूर्व से ही गांव के पंचायती चौक और उत्तरकाशी नगर के रामलीला मैदान मे इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है।
     नयी पीढ़ी को पहाड़ की समृद्ध संस्कृति के रूबरू कराने के लिए विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल गणेशपुर मे भी स्कूल के छात्रों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा ,गढ़ भोज और अग्नि कुंड के चारों तरफ सामूहिक रांसों –तांदी नृत्य कर एक  दूसरे को बग्वाल की शुभ कामनाएँ  दी।
‘रियासते-टिहरी’ ( राजशाही के समय टिहरी और उत्तरकाशी जनपद का हिस्सा जो अंग्रेज़ों के अधीन न होकर टिहरी राज शाही के अधीन था ) के सेनापति गढ़वाली वीर माधो सिंह भण्डारी की वीरता की कहानियों से इतिहास भरा पड़ा है किन्तु तिब्बत के साथ युद्ध के दौरान वीर माधो सिंह भण्डारी के नेतृत्व मे गढ़वाली वीरों के सेना को युद्ध के मैदान मे भेजा गया था, उस वक्त युद्द के चलते कार्तिक महीने  की दिवाली मे माधो सिंह अपने घर नहीं लौट सके। लिहाजा जनता ने उस वर्ष दिवाली नहीं मनाई और उनके वापस लौटने के बाद उनके स्वागत मे दीप जलाकर और नाच-गाने से उनका स्वागत किया था। तब से लेकर आज तक टिहरी रियासत मे कार्तिक की दिवाली के एक महीने बाद 2–3गते मंगसीर को फिर से दिवाली मनाने की परंपरा  की सुरुआत हुई, जिसे स्थानीय बोली मे बग्वाल कहा जाने लगा।
गढ़वाल की इस बग्वाल की तैयारियों के लिए गांव के पंचायती चौक तीन दिन पूर्व से ही सजने लगे हैं। नई पीढ़ी के साथ देश विदेश से आए पर्यटकों को गढ़वाली संस्कृति और बग्वाल के महत्व से रूबरू करवाने के लिए उत्तरकाशी नगर के रामलीला मैदान मे तैयारियां चल रही हैं।
नयी पीढ़ी को पहाड़ की समृद्ध संस्कृति के रूबरू कराने के लिए विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल गणेशपुर मे भी स्कूल के छात्रों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा ,गढ़ भोज और अग्नि कुंड के चारों तरफ सामूहिक रांसों –तांदी नृत्य कर एक दूसरे को बग्वाल की शुभ कामनाएँ  दी
विवेकानंद यूथ फाउंडेशन स्कूल के प्रबन्धक स्वामी चेतन ने बताया कि वह 25 वर्ष पूर्व वे उत्तरकाशी आए थे। उन्होने कहा कि पहाड़ की  संस्कृति ही यहां की धरोधर है। बच्चों को अँग्रेजी पढ़ाने से ज्यादा जरूरत संस्कृति को सहेज कर रखने की है

Previous Post

हनक और सनक का मजेदार कारनामा: 500 मीटर पर 14 जगह स्पीड ब्रेकर बनवाने वाले खुद ही परेशान!

Next Post

नरेगा: अफसर मौज करेगा,कर्मचारी भूखों मरेगा!

Next Post

नरेगा: अफसर मौज करेगा,कर्मचारी भूखों मरेगा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!